रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ने 558005 वोटों से कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दी करारी शिकस्त

Share this

दुर्ग न्यूज़, 4 जून। रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 558005 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है। बता दें कि 2019 में सुनील सोनी ने 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- कांग्रेस-इंडी गठबंधन ने झूठ फैलाया। लगता है झूठ का कुछ असर हो गया है। बृजमोहन ने X पर लिखा, देश के जनादेश का हम पूरा सम्मान करते हैं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा एवं एनडीए गठबंधन पर बना हुआ है। भाजपा हस्ताक्षर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ हम केंद्र में पुनः सरकार बनाने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने अपना भरोसा भाजपा पर जताया है।

Share this
READ MORE  बलौदाबाजार में 1 जुलाई से आमरण अनशन करेंगे अमित जोगी, X पर किया ऐलान