वेटरनरी कॉलेज अंजोरा में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण 

Share this

दुर्ग न्यूज, 5 जून। दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत संचालित पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय प्रांगण एवं कृषक छात्रावास डीएसव्हीसी केवी दुर्ग में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरआरबी.सिंह, कुलसचिव डॉ. आरके. सोनवणे, वित्त अधिकारी शशिकांत काले, महाविद्यालय के अधिष्ठाता/निदेशक विस्तार शिक्षा/ निदेशक पंचगव्य डॉ.संजय शाक्य, निदेशक शिक्षण डॉ. एसके. मैती, निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ.जीके. दत्ता, निदेशक एनिमल बायोटेक्नोलॉजी डॉ.एमके. अवस्थी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.नीलू गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र डॉ.वीएन.खुणे, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक/गैरशैक्षणिक अधिकारी कर्मचारी तथा विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के बाहर से आए विश्वविद्यालय के अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार भूतपूर्व विभागाध्यक्ष फिजियोलॉजी एवं बायोकेमेस्ट्री विभाग/मुख्य अन्वेषक, एनडीआरआई.करनाल तथा डॉ. शुभाशीष विश्वास प्राध्यापक एलपीटी. विभाग पश्चिम बंगाल भी उपस्थित रहे। उनके द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को पौधों के महत्व को समझाया तथा बदलते जलवायु परिवर्तन से तापमान को नियंत्रण में रखने का पौधरोपण को एक अच्छा प्रभावी विकल्प बताया।

Share this
READ MORE  4 मेडिकल दुकान निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यवाही