सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, मेडिकल ऑफिसर, काउंसलर, बैंड मास्टर/म्यूजिक टीचर, हार्स राइडिंग इन्सट्रक्टर, पीईएम/पीटीआई-कम-मैट्रॉन (केवल महिलाओं के लिए), लैबोरेट्री असिसटेंट एवं वार्ड ब्वॉय (छात्रावास सहायक) के पद पर ऐसे करें आवेदन

Share this

दुर्ग न्यूज़, 12 जून। रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अम्बिकापुर, मेण्ड्राकलां, जिला सरगुजा में मेडिकल ऑफिसर, काउंसलर, बैंड मास्टर/म्यूजिक टीचर, हार्स राइडिंग इन्सट्रक्टर, पीईएम/पीटीआई-कम-मैट्रॉन (केवल महिलाओं के लिए), लैबोरेट्री असिसटेंट एवं वार्ड ब्वॉय (छात्रावास सहायक) के पद हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए है। इच्छुक आवेदक निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों के साथ विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के कार्यालय में आवेदन कर सकते है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल संस्थान किसी भी डाक देरी के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा। रिक्तियों की संख्या परिवर्तित की जा सकती है। स्कूल प्रशासन किसी भी समय किसी भी पद के लिए भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने या बिना सूचना के अधूरे आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। योग्यता मानदंड, आवेदन पत्र और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी स्कूल की वेबसाइट www.sainikschoolambikapur.org.in पर देख सकते हैं।

Share this
READ MORE  बच्चों को क्लब ने बांटे जूते व मोजे, बेसिन भी बनवा रहे | The club distributed shoes and socks to the children, basins are also being made