बच्चों को क्लब ने बांटे जूते व मोजे, बेसिन भी बनवा रहे | The club distributed shoes and socks to the children, basins are also being made

Share this

भिलाईएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

कोसानगर शासकीय स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने लोक गीत समेत अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही रोटरी क्लब की ओर से स्कूल के बच्चों को जूते और मोजे दिए गए। क्लब की ओर से स्कूल में बच्चों के लिए वॉश बेसिन बनवाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीत जैन, दिनेश सिंघल, विकास अग्रवाल, मनोज देवरालिया, प्रशांत बंसल, सुमित अग्रवाल, जीतू खेतान, शाला समिति अध्यक्ष जूली मांझी, सुखनंदन यादव उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छात्रों ने किया योग, खेलों में लिया हिस्सा

शासकीय प्राथमिक व प्रोन्नत पूर्व माध्यमिक शाला चिरपोटी में वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने योग व खेलकूद के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि सरपंच पोषण लाल साहू ने कहा कि दोनों स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रम, बागवानी, खेलकूद के माध्यम से गांव के बच्चों को आगे लाने प्रयास कर रहे हैं। संचालन मेनका बेलचंदन व प्रगति साहू ने किया। रिटायर शिक्षक पीआर साहू, लेख राम साहू, हेमंत साहू, प्रेम साहू, डॉ. रोहित साहू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  प्रदर्शनी में दिखे कला के अलग-अलग रंग, नाटकों ने भी समां बांधा