वन भोज में अंताक्षरी, गीत पहेली और नृत्य की प्रस्तुति | Presentation of antakshari, song puzzle and dance in forest feast

Share this

भिलाई2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फैलोशिप भिलाई -दुर्ग ने शनिवार को बोरसी में वनभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर धन्यवादी पर्व भी मनाया गया। इसमें मसीही अंताक्षरी, मसीही नृत्य व सामूहिक गान, पहेली प्रतियोगिता व अन्य विधाओं की प्रस्तुति दी गई। चर्चों के पास्टर्स, बच्चे, युवा, महिलाएं व मसीहीजन शामिल हुए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मुख्य अतिथि जॉन राजेश पॉल ने मसीहीजनों से अपील की कि वे नए साल में परमेश्वर की नजदीकी में जीवन व्यतीत करें। ईश्वर की आज्ञाओं पर चलें। प्रभु यीशु के इस दुनिया में आने के उद्देश्य को पूरा करें। विशेष अतिथि पास्टर राकेश प्रकाश व अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दीपक क्लाडियस थे। प्रारंभिक प्रार्थना पास्टर शाजी मोन ने की। स्तुति आराधना में पास्टर सालोमन जॉन व पास्टर रामकुमार की अगुवाई में हुई। विशेष गीत पास्टर डी. आनंद व उनकी पुत्रियों, मंजू लोकेश डहरिया ने गाए।

कविता पाठ डॉ. अशोक सैमुअल ने किया। नृत्य लिविया शीबू व उनकी सहेलियों ने पेश किया। धन्यवादी भेंट के रूप में केक, लैंप, चावल, कलिंदर, पपीता, मुनगा, सब्जियां, स्टैंड, धार्मिक किताबें, खाद्य सामग्री आदि चढ़ाई। इसे समाज के लोगों ने अच्छे दामों में खरीदा, ताकि दान का उपयोग भले कामों में किया जा सके। संचालन गॉडफ्रे ग्राहम ने किया। पास्टर शीहोन व पास्टर क्षमा ने गवाही दी। पास्टर छविलाल व शोरान ने धन्यवादी भेंट गीत गाया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बोले- समाज ने नकारा, सरकार ने मौका दिया, कभी सोचे नहीं थे वर्दी पहनेंगे | Said – Society rejected, government gave opportunity, never thought would wear uniform, parade