
दुर्ग न्यूज़, 14 जून। बलौदाबाजार हिंसा मामले पर साय सरकार सख्त है। सरकार ने तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान और एसएसपी रहे सदानंद को निलंबित कर दिया है। बुधवार को ही कलेक्टर और एसएसपी का तबादला कर दिया था। बताया जा रहा है कि घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने निलंबन की कार्रवाई की है।

