
दुर्ग न्यूज़, 17 जून। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा से आठ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके, नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को विधायक पद से अपना इस्तीफा दे दिया, फिलहाल वे अगले 6 महीने तक मंत्री बने रहेंगे।

बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें रिकॉर्ड मतों से जीत मिली थी। रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से आज दोपहर इस्तीफा दे दिया। दरअसल 24 जून को लोकसभा सत्र शुरू हो रहा हैं। जिसमें सांसद पद की शपथ लेने से पहले उन्हें अपने विधायक के पद से इस्तीफा देना था।

