आरक्षक ने सड़क खोद ग्रामीणों का रास्ता रोका | The constable dug the road and blocked the way for the villagers

Share this

जशपुरनगर10 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

गांव तक पहुंचने वाली सड़क को जेसीबी से खोद दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने जनचाैपाल जाकर कलेक्टर से शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि इसके पहले की गई शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जिले के मनोरा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत खरसोता का मामला है। ज्ञापन सौंपने आए ग्रामीण विनोद राम, संतन राम और चैतन राम ने बताया कि उनके गांव में रहने वाला पुलिस विभाग का आरक्षक परशुराम ने गांव की मुख्य सड़क को जेसीबी से खोद दिया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि इस सड़क का उपयोग स्थानीय ग्रामीण अविभाजित मध्यप्रदेश शासनकाल से करते आ रहें हैं। सड़क का निर्माण भी शासन द्वारा ही कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि आरक्षक ने राजस्व विभाग के स्थानीय पटवारी से मिलकर जमीन का नाप करवाया और सड़क की जमीन को स्वयं के होने का दावा करते हुए इसे खुदवा दी।

जेसीबी से सड़क की खुदाई के दौरान पंचायत द्वारा बस्ती में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के न होने से खेजूरपाट, कोदा और कोरवा बस्ती पूरी तरह से पहुंचविहीन हो गई है। इन ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क और पाइप लाइन की मरम्मत कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर से की है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  CG में पहले चरण का मतदान 7 को, आज थम गया चुनावी शोरगुल