जंगल बचाने 80 किमी चलकर डीएफओ से मिलने पहुंचे ग्रामीण | Villagers came to meet DFO after walking 80 km to save the forest

Share this

जशपुरनगर11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डोभ के ग्रामीण वन कटाई की शिकायत लेकर सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को वन मंडल कार्यालय डीएफओ से मिलने पहुंचे। जिसके बाद डीएफओ ने जंगल कटाई रोकने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। पहुंचे ग्रामीण ने बताया कि स्थानीय स्तर पर इसकी रोकथाम नहीं हुई। जिसके बाद उन्हें, जंगल में पेड़ों की कटाई की शिकायत करने डोभ से जशपुर आना पड़ा।

जंगल में मौजूद ग्रामीण पेड़ों की कटाई से मना करने पर भी लोग नहीं मान रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जारी रही तो उनके इलाके से जंगल साफ हो जाएंगे। बड़े पेड़ ही नहीं छोटे और नवजात पेड़ों की भी आसपास कटाई की जा रही है, जिसमें मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  छत से धक्का देने पर भी नहीं हुई मौत तो कुल्हाड़ी से काट डाला | If he did not die even after being thrown from the roof, he was cut with an ax and buried in the ground.