मंदिर हसौद के पास दो कारों में भिंड़त, दो की मौत, 5 अन्य घायल

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार को मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में जिंदल मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब छह बजे दो कारों में आमने-सामने की टक्‍कर हो गई। हादसे में कार सवार दो मेडिकल स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना में कार में सवार 5 अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्‍पताल रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि रिम्स में डॉक्टर की पढ़ाई करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दोनों कारों के परखच्‍चे उड़ गए। घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। दोनों मृतक रिम्‍स के स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this
READ MORE  प्रतिबंधित चीनी मांझा का विक्रय रोकने निगम एवं पुलिस ने दी दुकानों में दबिश