मुक्त विश्वविधालय के एमबीए में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन कल से, प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त को

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर। पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा संचालित मास्टर ऑॅफ एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पाठ्यक्रम हेतु विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। किसी भी विषय के स्नातक इस पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। एमबीए में प्रवेश हेतु उम्र की कोई अधिकतम सीमा नही है। इस रोजगारमूलक पाठ्यक्रम में सरकारी या गैरसरकारी उद्यमों या प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्ति भी प्रवेश ले सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

एमबीए प्रवेश परीक्षा हेतु 1 जुलाई से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2024 है। 18 अगस्त को प्रवेश परीक्षा संचालित होगी। 19 अगस्त को मॉडल आन्सर जारी किए जाएगें। किसी अभ्यर्थी का कोई दावा आपत्ति हो तो उसे 20 व 21 अगस्त को स्वीकार किया जाएगा। परीक्षा परिणाम 23 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। श्रेणीवार प्रावीण्यता सूची पर दावा आपत्ति 24 व 25 अगस्त को स्वीकार किए जाएगे। 26 अगस्त को अंतिम प्रावीण्यता चयन सूची का प्रकाशन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 31 अगस्त तक प्रवेश ले लेना है। सेमेस्टर पैटर्न पर आधारित कुल चार सेमेस्टर का यह पाठ्यक्रम दो वर्ष में पूर्ण होगा। पाठ्यक्रम सीधे विश्वविधालय से दूरस्थ शिक्षा प्रणाली द्वारा संचालित किया जाएगा। यह जानकारी विवि के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ डीएन शर्मा ने दी है।

Share this
READ MORE  आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन रेड्डी की 800 करोड़ की संपत्ति जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई