12 जुलाई को 63 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजकों द्वारा उपलब्ध 63 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 जुलाई 2024 को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक एनआईआईटी प्राईवेट लिमिटेड स्मृति नगर भिलाई द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 20, ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर के 10, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार नियोजक विहान आयरन एण्ड स्टील भिलाई द्वारा अकाउन्टेंट के 4, प्लांट सुपरवाईजर के 3, ऑटो कैड डिजाइनर एवं मार्केटिंग एक्सक्लूसिव के 2-2, नियोजक फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड रायपुर द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के एवं सिनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 10-10 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक  आर.के.कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

 

Share this
READ MORE  जनदर्शन में प्राप्त हुए 105 आवेदन