पुरी में रथयात्रा के दौरान फिसली भगवान बलभद्र की मूर्ति, घायल श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पुरी में रथयात्रा के दौरान फिसली भगवान बलभद्र की मूर्ति, घायल श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुरी। उड़ीसा के पुरी जगन्नाथ मंदिर के कम से कम नौ सेवक मंगलवार को उस समय घायल हो गए जब भगवान बलभद्र की मूर्ति उन पर गिर गई। घटना के समय रथयात्रा उत्सव के तहत मूर्ति को रथ से उतारकर गुंडिचा मंदिर ले जाया जा रहा था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने बताया कि नौ लोगों में से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार अन्य को मामूली चोटें आई हैं। यह दुर्घटना रात करीब नौ बजे हुई, जब रथ से भगवान बलभद्र की लकड़ी की भारी मूर्ति को गुंडिचा मंदिर ले जाने के लिए उतारा जा रहा था। ऐसा प्रतीत होता है कि मूर्ति को ले जाने वाले लोग उस पर नियंत्रण खो बैठे और चोटिल हो गए।

एक घायल सेवक ने बताया कि मूर्ति से बंधी रस्सी जैसी सामग्री में कुछ समस्या होने के कारण यह दुर्घटना हुई। अस्पताल में भर्ती दो लोगों को बाद में छुट्टी दे दी गई और वे अनुष्ठान में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर चिंता व्यक्त की और कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को तुरंत पुरी जाने और उचित कदम उठाने का निर्देश दिया।

Share this
READ MORE  उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने विधायकों और भाजपा नेताओं के साथ मिलकर दिखाई अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी