कैरेक्टर पर शक के चलते नाजुक अंगों पर किया कई वार, फिर घोंट दिया गला | In Balod, the private part of the wife was attacked with a needle used to sew a sack, the husband strangled her to death

Share this

बालोदएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बालोद जिले के ग्राम खेरथा बाजार में 16 जनवरी को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने बहुत ही बेरहमी से तड़पा-तड़पाकर पत्नी का कत्ल कर दिया था। वो पहले तो सुई से पत्नी के प्राइवेट और नाजुक अंगों पर हमला करता रहा और जब इस पर भी उसका मन नहीं भरा, तो बीवी का गला दबाकर उसे मार डाला। मामला लोहारा थाना क्षेत्र के संजारी चौकी का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खेरथा बाजार में फगनू राम प्रजापति (40 वर्ष) अपनी पत्नी तीजन बाई और बच्चों के साथ रहता है। वो दिहाड़ी मजदूर है और उसे शराब पीने की बुरी लत है। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। 16 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक महिला की हत्या हो गई है। जानकारी मिलते ही SP जितेंद्र यादव ने विशेष टीम का गठन किया और मामले की जांच के निर्देश दिए।

आरोपी पति फगनू राम।

आरोपी पति फगनू राम।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए और लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। मृत महिला तीजन बाई का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी दी कि महिला की हत्या बेहद वीभत्स तरीके से की गई है। प्राइवेट अंगों पर बोरा सिलने की बड़ी वाली सुई से बुरी तरह से गोदने के निशान हैं। इसके बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। ये जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुखबिरों को एक्टिव कर दिया, साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। जांच में लोहारा थाना और संजारी चौकी पुलिस संयुक्त रूप से शामिल रही।

आरोपी को जेल भेजा गया।

आरोपी को जेल भेजा गया।

READ MORE  बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में 10-11 जून को मानसून की होगी एंट्री 

पुलिस का शक सबसे पहले पति पर गया। पति को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अब दादा-दादी के भरोसे बच्चे

ग्राम के वरिष्ठ नागरिक हरीश कटघरे से जब परिवार के बारे में जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि मृतका के 3 बच्चे हैं और उसका पति अब जेल में है, जिसके बाद तीनों बच्चों की जिम्मेदारी अब दादा-दादी के ऊपर आ गई है।

कवर्धा में पत्नी ने चाय पीने की जिद की, तो मार डाला

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में भी 6 जनवरी को हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था। हत्या चाय बनाने के मामूली विवाद में हुई थी। ग्राम बीजाबैरागी की रहने वाली सौहद्रा बाई पटेल (40 वर्ष) की लाश घर की बाड़ी से मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम एसपी डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर ASP मनीषा ठाकुर ने विशेष टीम का गठन किया। जांच में पुलिस को सबसे पहला शक पति पर ही हुआ। उसका बयान लेने के दौरान ही पुलिस ने समझ लिया था कि हत्या पति ने ही की है। पुलिस ने पति रविंद्र पटेल को हिरासत में ले लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी रविंद्र पटेल।

आरोपी रविंद्र पटेल।

READ MORE  चलती ट्रक में चढ़े नकाबपोश बदमाश, मारते-मारते नीचे उतारा, फिर कैश और फोन छीनकर भाग गए | Korba Crime News: Driver thrashed and robbed of money, Chhattisgarh News

आरोपी पति ने बताया कि 6 जनवरी को वो सुबह सो रहा था, तभी उसकी पत्नी सौहद्रा 6 बजे के करीब आई और उसने कहा कि चाय बन गया है, पी लो। जब उसने कहा कि वो नहाकर चाय पीएगा, तो वो उसी समय चाय पीने की जिद करने लगी। उसने कहा कि उसे बाकी के काम भी करने हैं, तो बार-बार एक ही काम नहीं करेगी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति ने पत्नी को एक थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद पत्नी भी उसके साथ गालीगलौज कर उसका गला दबाने लगी। जिस पर उसे और गुस्सा आ गया और उसने अपनी पत्नी के चेहरे और नाक पर मुक्का मार दिया। इससे पत्नी के मुंह और नाक से खून बहने लगा। वो नीचे गिर गई।

आरोपी ने कहा कि इसके बाद उसने अपनी पत्नी के बांह और बाल पकड़कर घसीटते हुए घर की बाड़ी में ले गया और पत्थर उसके सिर पर पटक दिया। दोबारा फिर उसके बाल खींचकर उसी पत्थर पर सौहद्रा के सिर को पटक दिया। इससे वो लहूलुहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अर्धनग्न हालत में महिला की लाश मिली थी।

अर्धनग्न हालत में महिला की लाश मिली थी।

राजनांदगांव में टुकड़ों में मिली थी महिला की सिर कटी लाश

राजनांदगांव में 6 महीने पहले एक महिला की वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई थी। उसका टुकड़ों में कटा शव राजनांदगांव में एक तालाब से मिला था। महिला के सिर के साथ ही उसके हाथ-पैर भी काट दिए गए थे। पेट में एक लोहे की रॉड घुसी हुई थी। ऐसे में आशंका है कि हत्या के बाद महिला के शव के टुकड़े किए गए और इसके बाद धड़ को तालाब में फेंका गया। महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

READ MORE  रिटायर्ड DGP मुकेश गुप्ता को HC ने दी राहत, लोक आयोग की कार्रवाई पर लगाई रोक

सरगुजा में पति की हत्या..पत्नी को मारकर पेड़ से लटका दिया

सरगुजा जिले से 3 महीने पहले दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। यहां आरोपी ने पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले तो पति को धारदार हथियार से मारा, फिर उसकी पत्नी को साथ ले गया और बाद में उसकी भी हत्या कर दी थी। पत्नी की लाश उसके घर से 70 किलोमीटर दूर उदयपुर के जंगल में पेड़ से लटकी मिली थी। फोर गांव निवासी आसाराम यादव (30) अपनी पत्नी उर्मिला (23) और डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहता था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…