Naxal News: बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद और चार घायल

Share this

Naxal News: बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद और चार घायल

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्‍सलियों द्वारा एक बड़ा आईईडी ब्‍लास्‍ट किया गया है। इस ब्‍लास्‍ट में सुरक्षा बल के दो जवान बलिदान हो गए हैं, जबकि चार जवान घायल हैं।

घायल जवानों को एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाया जा रहा है। नक्‍सलियों ने यह आईईडी ब्‍लास्‍ट बीजापुर जिले के मंडमिरका के जंगलों में किया है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन से लौटते समय नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्‍लास्‍ट किया।

मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सली

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत एक दिन पहले बुधवार को सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में दो जवान सतीश पाटिल, शंकर पोटावी घायल हुए हैं।

घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जारावंडी थाना क्षेत्र के छिंदवेट्टी इलाके की है। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली। घटनास्थल से एके47 सहित सात स्वचालित हथियार बरामद हुए। घायल जवानों को नागपुर में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।

कई हथियार बरामद

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर अभियान शुरू किया गया। इसमें सी-60 कमांडो टीमों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ सीमा के पास भेजा गया। नदी-नालों को पार कर जवान वहां पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। छह घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर किया गया।

READ MORE  दुर्ग संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय निलंबित

घटनास्थल से मारे गए नक्सलियों में टिपागड़ दलम के प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण अत्राम उर्फ विशाल अत्राम की पहचान की गई है। अन्य नक्सलियों की पहचान और इलाके में सर्चिंग जारी है।

Share this