सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गुरनाम कौर की मौत, पत्रकार कोमल धनेशर की थी इकलौती संतान

Share this

भिलाई। दुर्ग जिले की वरिष्ठ रिपोर्टर कोमल धनेशर की पुत्री गुरनाम कौर उम्र 17 साल पिता आकाश अम्बर की पुत्री का आज 19 जुलाई को सुबह 5 बजे एक निजी हास्पिटल भिलाई में निधन हो गया। गुरनाम कौर एमजीएम् स्कूल सेक्टर 6 भिलाई में 12 वीं की छात्रा थी। मंगलवार को स्कूल के पास ही एक स्कार्पियो की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें इलाज के लिये हास्पिलट में भर्ती कराया गया था। पिछले 10-11 दिनों से वेंटिलेटर पर थी। आज सुबह गुरनाम कौर ने जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया। भिलाई के सेक्टर 2 सड़क नंबर 24 क्वार्टर नंबर 13A की निवास से अंतिम यात्रा निकलेगी। गुरनाम कौर के निधन पर दुर्ग भिलाई के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share this
READ MORE  कांग्रेस पालिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा