


रायपुर। कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की तैयारियों को तेज़ कर दिया है। अब पार्टी की तरफ से घेराव करने की तारीख भी सामने आ गई है। बता दें राज्य की लचर कानून व्यवस्था अपहरण, लूटपाट, हत्या एवं विगत दिनों बलौदाबाजार में हुए आगजनी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया है।
जिसकी तैयारियो को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन गांधी मैदान में बैठक आयोजित की गई थी। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये गये हैं कि वार्ड में लाउड स्पीकर के माध्यम से आम जनता को इस आंदोलन के बारे में बताकर उनको अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए अपील करें। ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या मे भीड़ लाने का भी निर्देश दिया गया है।

