छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रंगकर्मी और वरिष्ठ उद्घोषक मिर्जा मसूद का निधन, कला जगत को अपूरणीय क्षति

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर रंगकर्मी निर्देशक और आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक रहे मिर्जा मसूद का आज सुबह 3 बजे निधन हो गया, इस खबर से कला और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उन्होंने आकाशवाणी में उद्घोषक के रूप में लंबा कैरियर बिताया और रंगमंच के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन दिया। कई मौकों पर हाॅकी की कमेन्ट्री भी किया।

राज्य शासन का चक्रधर सम्मान और चिन्हारी सम्मान सहित दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में भी विशेष सम्मान प्राप्त मिर्जा मसूद 80 साल के थे।

मुख्यमंत्री साय ने किया शोक व्यक्त 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिर्ज़ा मसूद जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मिर्ज़ा मसूद जी ने अपना पूरा जीवन रंगमंच को समर्पित कर दिया। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘मिर्ज़ा मसूद की करिश्माई आवाज़ और अंदाज उन्हें अद्वितीय बनाते थे। मिर्ज़ा मसूद जी के कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा ।

Share this
READ MORE  निधन - शशीकांत दुबे