रायपुर तेलीबांधा में फायरिंग: मुख्य हैंडलर अमनदीप के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, झारखंड के अमन साहू गैंग से है कनेक्शन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। राजधानी में कारोबारी के कार्यालय पर गोली चलाने वाले मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हो गई। मामले में हरियाणा से मुख्य हैंडलर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना को अंजाम देने में झारखंड के अमन साहू गैंग के भीतर काम करने वाले अमनदीप वाल्मीकि गिरोह का हाथ था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बीते 13 जुलाई को तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत उद्योग भवन के पास स्थित PRA India के बाहर मोटर सायकल सवार दो नकाबपोश युवक कार्यालय के बाहर खड़ी कार में बैठे व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने की नियत से पिस्टल से फायर कर फरार हो गये थे। राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने विपक्षी दल कांग्रेस को सरकार पर हमला बोलने का अवसर दे दिया था। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जल्द आरोपियों तक पहुंचने की बात कही थी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आईजी रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने स्पेसिफिक टॉस्क के लिये स्पेसिफिक टीम लगाया। सभी टीमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर झारखण्ड के गुमला, लोहरदगा एवं रांची तथा हरियाणा के सिरसा में उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित करते हुए इंटरस्टेट ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें घटना में शामिल गैंग के अब तक झारखण्ड से 3 तथा हरियाणा से 3 सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ 2 अन्य आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई है।

Share this
READ MORE  महिलाओं के लिए प्रयुक्त अपमानजनक शब्दों के प्रति रोष जताने पत्र लेखन स्पर्धा में ललिता पांडे प्रथम