ई-बुक के साथ मिलेगी वाईफाई सुविधा, 48 लाख की लागत से हो रहा निर्माण | WiFi facility will be available with e-book in all facility library

Share this

भिलाईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
इस तरह की होगी डिजिटल लाइब्रेरी - Dainik Bhaskar

इस तरह की होगी डिजिटल लाइब्रेरी

दुर्ग जिले की पहली डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार श्रीराम चौक के पास अपना आकार लेना शुरू कर चुकी है। इसका ढांचा तैयार हो चुका है। जल्द ही फिनिसिंग कार्य पूरा होने के बाद इसे शुरू करने की तैयारी की जाएगी। इस लाइब्रेरी की मदद से विद्यार्थी हर तरही की प्रवेश परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। उन्हें यहां ई बुक के साथ-साथ वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी।

इस लाइब्रेरी का निर्माण 48 लाख की लागत से हो रहा है। इस लाइब्रेरी का निर्माण भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की पहल से हो रहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी से युवाओं और पुस्तक प्रेमियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसका निर्माण तेजी से चल रहा है। 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जो विद्यार्थी आईएएस से लेकर रेलवे, बैंक, एसएससी आदि परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वे यहां अपना रिजस्ट्रेशन कराकर रेगुलर पढ़ाई कर पाएंगे। इस लाइब्रेरी की मदद से वे अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकेंगे।

निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी

निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी

प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सभी किताबें मिलेगी लाइब्रेरी में
विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि इस ई लाइब्रेरी में वैसे तो हर वर्ग से जुड़ी किताबें होंगी, लेकिन इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित स्टडी मटेरियल को विशेष रूप से ध्यान देकर रखा जाएगा। यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सीजी पीएससी, यूपीएससी जैसे बड़े एग्जाम से लेकर बैंक, रेलवे, पटवारी, पुलिस आदि विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी किताबें आसानी से मिल जाएंगी।

दो मंजिला बनेगा ई लाइब्रेरी का भवन

दो मंजिला बनेगा ई लाइब्रेरी का भवन

दो मंजिला होगी लाइब्रेरी
बन रही ई लाइब्रेरी की इमारत सर्व सुविधा युक्त दो मंजिला होगी। यह भवन पूरी तरह से एयर कंडिशनर रहेगा। बाहर की गाड़ी मोटर की आवाज अंदर ना जाए और बच्चे अंदर लाइब्रेरी में बैठ कर शांत माहौल में पढ़ाई कर सकें, इसके लिए बिल्डिंग को साउंड प्रूफ बनाया जाएगा।

डिजिटल लाइब्रेरी का 50 प्रतिशत निर्माण पूरा

डिजिटल लाइब्रेरी का 50 प्रतिशत निर्माण पूरा

हर आधुनिक सुविधा से लैस होगी लाइब्रेरी
डिजिटल लाइब्रेरी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यहां वाईफाई की सुविधा के साथ ही प्रिंटर आदि की भी सुविधाएं होंगी। इससे विद्यार्थी जरूरी कोर्स की पुस्तक का प्रिंट ले सकेंगे। इस लाइब्रेरी में 10 लाख से अधिक ई बुक्स भी होंगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  ‘तुम्हारे पिताजी का नहीं है INDIA’, नाम बदलकर देखो 140 करोड़ लोग ‘इंडिया’ से बाहर भगा देंगे, केजरीवाल ने क्यों कहा ऐसा ?