मदिराप्रेमियों के उड़े होश; कभी सांप, कभी मेंढक, कभी पाउच निकलने से लोग परेशान | Dead frog found in country liquor bottle in Korba district, friends shocked

Share this

कोरबा39 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

कोरबा जिले में एक बार फिर देशी शराब की बोतल में मेंढक मिलने का मामला सामने आया है। हरदी बाजार कॉलेज स्थित देशी शराब की दुकान में मंगलवार शाम दो दोस्त शराब पीने पहुंचे थे। उन्होंने यहां से शराब की बोतल खरीदी और घर चले गए। वहां जैसे ही दोनों ने बोतल खोलकर शराब ग्लास में डाली, तो मरा हुआ मेंढक उसमें दिखाई दिया, जिसके बाद दोनों दोस्तों के होश उड़ गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दोनों दोस्त मनगांव के रहने वाले हैं। उन्होंने शराब की बोतल में पड़े हुए मरे हुए मेंढक की फोटो खींच ली, साथ ही वीडियो भी बना लिया और अपने परिचितों को भेज दिया। कोरबा जिले में शराब की बोतल में कभी मरे हुए सांप, तो कभी मरे हुए मेंढक, तो कभी गुटखा पाउच मिलने का मामला लगातार सामने आ रहा है। सीलबंद बोतल से इस तरह जहरीले जीवों या पाउच के मिलने को लेकर आबकारी अधिकारी जीएस पैकरा से पहले भी बात की गई थी, तो उन्होंने कहा था कि कार्रवाई के लिए कमिश्नर को पत्राचार किया गया है। हालांकि उसका कोई नतीजा अब तक नहीं निकला है।

बोतल में मरा हुआ सांप।

बोतल में मरा हुआ सांप।

जांजगीर-चांपा में देशी शराब की बोतल में मिला था सांप

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में 2 महीने पहले देशी शराब की बोतल में जहरीला मरा हुआ सांप मिलने का मिलने का मामला सामने आया था। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। घटना सामने आने के बाद ग्राहक ने शराब दुकानदार के पास जाकर शिकायत की थी। बोतल के अंदर मरे हुए सांप की पहचान करैत के रूप में हुई थी, जो काफी जहरीला होता है। सोनसरी निवासी वीरेंद्र दास अपने साथी के साथ पामगढ़ के देसी शराब दुकान में शराब लेने के लिए पहुंचा था। वहां से उसने देशी शराब की बोतल खरीदी और पीने के लिए पास में ही बैठ गया। उसने जैसे ही शराब की बोतल खोली, उसके अंदर मरा हुआ सांप दिखाई दिया। उसने तुरंत बोतल का ढक्कन बंद कर दिया और अपने दोस्त को भी बोतल दिखाई। उसका दोस्त भी शराब के बोतल के अंदर सांप देखकर हैरान रह गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

प्लेन शराब की बोतल से मिला सांप का बच्चा।

प्लेन शराब की बोतल से मिला सांप का बच्चा।

कोरबा में शराब की बोतल में मिला था मेंढक

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब की बोतल में मरा मेंढक मिलने का मामला सामने आया था। जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। हरदी बाजार में संचालित देसी शराब दुकान से शख्स शराब लेकर गया था। बोतल में मरा मेंढक दिखने के बाद ग्राहक ने इसकी शिकायत दुकान के सेल्समैन से की, जिसके बाद उसे दूसरी नई शराब की बोतल दी गई थी। पूरी खबर पढ़िए…

शराब प्रेमी के उड़ गए होश

शख्स आनन-फानन में दुकान से तो शराब की बोतल ले गया था। जब बाद में उसने बोतल देखा तो उसके भी होश उड़ गए थे। बोतल में मरा मेंढक था। ग्राहक कुछ और लोगों के साथ मिलकर शराब की दुकान पहुंचा और शराब की बोतल में मेंढक होने की जानकारी दी।

शराब की बोतल में गुटखे की पाउच।

शराब की बोतल में गुटखे की पाउच।

कोरबा में देशी शराब की बोतल में मिला था गुटखे का पाउच

2 महीने पहले कोरबा जिले में ही देशी शराब की बोतल में ​​​​​​​गुटखे का पाउच मिला था। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का था।​​​​​​​ कोरबा के कुसमुंडा इलाके के भुट्टा चौक स्थित देशी शराब की दुकान से कुछ युवकों ने शराब खरीदी। दुकान परिसर से कुछ ही दूरी पर वे शराब पीने के लिए बैठे। इनमें से एक युवक ने जैसे ही शराब की बोतल देखी, उसमें गुटखे का पाउच तैरता हुआ दिखाई दिया। युवकों ने उसकी तस्वीर खींचकर उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर मीडिया ने भी युवकों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने नाम नहीं छापने की शर्त पर पूरी जानकारी दी। इधर फोटो वायरल होने के बाद शराबप्रेमियों ने कहा कि लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में कई विकासकार्यों की CM भूपेश ने की घोषणा; शिकायत मिलने पर पटवारी निलंबित | CM Bhupesh announced several development works in Katghora assembly constituency; Patwari suspended on receiving complaint