SECL में हादसा : कुसमुंडा खदान में बह गए थे 4 अधिकारी, 3 निकले बाहर, 1 की मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोरबा। कोरबा में शनिवार हुए लगातार 3 घंटे की बारिश के चलते SECL की कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान के गोदावरी ब्लाक में अचानक तेज बहाव आने से 4 अधिकारी बह गए। इनमें से 3 अधिकारियों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई, लेकिन एक पानी में बह गये। उनकी तलाश की जा रही थी। वहीं आज सुबह 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एचडीआरएफ की टीम ने अधिकारी जितेंद्र नागरकर के शव को बरामद किया। कुसमुंडा थाना पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते खदान में जलभराव की स्थिति बन गई जिसे देखने के लिए चार अधिकारी नीचे उतरे थे। लेकिन उसी दौरान अचानक आए पानी के तेज बहाव में 4 अधिकारी बह गए, 3 ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई और एक तेज बहाव में बह गये। पानी में बहे अधिकारी की तलाश शनिवार शाम से लगातार की जा रही थी। रविवार सुबह पानी में बहे अधिकारी का शव बरामद किया गया।

Share this
READ MORE  कुम्हारी सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में प्रत्येक मृतक को 5 लाख की आर्थिक मदद