रामशरण बोले- निगम में 17 ग्राम पंचायतों में बिजली-पानी-सड़क की समस्याएं, हमारे पास फंड ही नहीं | Proposal submitted for development works of corporation area, said- work is not being done in the rural areas included in the corporation

Share this

बिलासपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मेयर ने सीएम को सौंपा विकास कार्यों का प्रस्ताव। - Dainik Bhaskar

मेयर ने सीएम को सौंपा विकास कार्यों का प्रस्ताव।

बिलासपुर के मेयर रामशरण यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नगर निगम के विकास कार्यों की मांग का पुलिंदा सौंपा है। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर सीएम से 171 करोड़ रुपए के काम का प्रस्ताव सौंपा है। दरअलस, नगर निगम में शामिल हुए 17 ग्राम पंचायतों में मूलभूत समस्याएं जैसे बिजली, पानी और सड़क की सुविधाएं भी नगर निगम मुहैया नहीं करा पा रही है। हालांकि, चर्चा में सीएम ने मेयर को इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों से चर्चा करने का भरोसा दिलाया है।

जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए शहर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महापौर रामशरण यादव ने एसईसीएल हेलीपेड मुलाकात की। उन्होंने शहर विकास को लेकर सीएम बघेल से चर्चा की।

निगम में शामिल ग्राम पंचायतों में नहीं हो रहा काम
दरअसल, चार साल पहले जब नगर निगम का चुनाव हुआ, तब नगर निगम बिलासपुर में नए सिरे से परिसीमन किया गया और शहर से जुड़े 17 नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों को निगम की सीमा में शामिल किया गया। नगर निगम से जुड़ने के बाद क्षेत्रों में मुलभूत कार्य नहीं हो पा रहा है। पहले भी महापौर यादव ने इन वार्डों के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इस बार 171 करोड़ रुपए के कार्यों का प्रस्ताव बनाकर सीएम भूपेश बघेल को सौंपा है। महापौर यादव ने सीएम बघेल से मांग की है कि राशि स्वीकृत होगी तो नए जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से विकास कार्य होगा। इस दौरान सभापति शेख नजीरूद्दीन, एमआईसी अजय यादव सहित निगम के कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे।

नए वार्डों में लंबित है कई काम
नगर निगम ने नए वार्डों में पेयजल योजना के लिए 6643.90 लाख रूपए, 707.71 लाख रूपए अतिरिक्त एलईडी लाईट 8469.62 लाख रूपए परिसीमन के बाद शामिल 1 नगर पालिका, 2 नगर पंचायत और 15 ग्राम पंचायत क्षेत्र में अधोसंरचना, सड़क एवं नाली निर्माण के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत करने की मांग की गई है। इसी तरह वार्ड 11 बन्नाक चौक में बिन्देश्वरी बघेल की आदमकद प्रतिमा और चौक सौंदर्यीकरण के लिए 149.21 लाख, वार्ड 51 में बिसाहू दास महंत, वार्ड 43 में बंशीलाल घृतलहरे की प्रतिमा और चौक सौंदर्यीकरण के लिए 254.8० लाख रूपए, जोन क्रमांक 2 में सीसीरोड़, बाउड्रीवाल के लिए 112.23 लाख रूपए, जरहाभाठा महंतबाड़ा में मंगल भवन के लिए 42.22 लाख रूपए, त्रिवेणी भवन व्यापार विहार के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपए और मुंगेली रोड़ में सकरी बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण व विद्युतीकरण कार्य के लिए 689.19 लाख रूपए की राशि स्वीकृत करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गीदम मेडिकल कॉलेज, मां दंतेश्वरी के नाम पर होगा : भूपेश बघेल