OBC आयोग में हुई न‌ई नियुक्तियां, दुर्ग से बलदाऊ बनाए गए सदस्य 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की अधिसूचना 16 जुलाई 2024 के अनुसार आयोग में नई नियुक्तियां की गई हैं। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय ने इसका आदेश और नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों के नामों की सूची जारी की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सेवानिवृत्त आईएएस आरएस विश्वकर्मा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 6 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक नीलांबर नायक को बलौदाबाजार-भाठापारा, सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक और पूर्व सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग बलदाऊ राम साहू को दुर्ग, हरिशंकर यादव को टिकलीपारा फरसाबहार और सेवानिवृत्त प्राचार्य यशवंत वर्मा को जशपुर से सदस्य नियुक्त किया गया है। शैलेन्द्री परगनिया, अधिवक्ता को सड्डू रायपुर से सदस्य और कृष्णा गुप्ता को बलरामपुर से सदस्य नियुक्त किया गया है। बता दें कि नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में पद ग्रहण की तिथि से अधिनियम की कंडिका 4 के अनुसार 3 माह का होगा। वेतन, मानदेय और भत्ता आदि के संबंध में प्रशासकीय विभाग द्वारा पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे।

Share this
READ MORE  बीजापुर में मुठभेड़: सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया, हथियार भी बरामद