छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेलों को सहेज कर रखना हम सबकी नैतिक ज़िम्मेदारी- ललित 

Share this

दुर्ग न्यूज। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाऊवारा इतवारी चिला तिहार जनपद ट्रॉफी 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस अवसर पर श्री चंद्राकर ने ग्रामीण संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरेली पर्व पर गांव गांव में पारंपरिक खेल का आयोजन होता था खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, गिल्ली डंडा, नारियल फेंक,भाला फेंक, दौड़, कुर्सी दौड़ , कुश्ती ये सब खेल प्रत्येक गाव में देखने को मिल जाते थे। सभी त्यौहारों को पूरे घूम धाम से मनाते थे लेकिन आज वर्तमान दौर में मोबाइल ने इन खेलों को छीन लिया है। हमें अपनी भाषा,खान-पान, रहन-सहन के प्रति जागरूक होकर त्यौहार पर्व को मनाना होगा। छत्तीसगढ़ शासन इस दिशा में प्रयासरत है। विधायक ने कहा इस अवसर पर हमारी मातृशक्ति हमारे संस्कृति के संवाहक है तथा युवा इसके संरक्षक हैं, ग्राम पाऊवारा में उसकी तस्वीर देखने को मिली है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जिला मंत्री रोहित साहू, उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, सरपंच वामन साहू , भीषम सिंह हिरवानी, उत्तम सिंह हिरवानी, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, गज्जू हिरवानी, गुलाब हिरवानी, वेदनारायण साहू, दिनेश साहू सरपंच ग्राम करगाडीह जामवंत गजपाल खीलेश देशमुख राजेश साहू संदीप साहू महेन्द्र हिरवानी सरपंच बोरीगारका गुंजेश्वरी साहू श्रद्धा साहू विक्रम बंजारे यशु देशमुख लोकेश ठाकुर, पुनीत ठाकुर, महेन्द्र ठाकुर, नोहर बंजारे, मंगल बंजारे गिरधर उग्रसेन साहू खुमान साहू सन्तोष देशमुख हीरालाल साहू मेश राम साहू जंगल राम साहू राम सागर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

सभी ने खेल भावना का परिचय देते हुए खेलों का आनंद लिया। साथ ही विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया गया। ग्राम पाऊवारा सरपंच वामन साहू ने बताया कि ग्राम कोडिया, कोकड़ी, पाउवारा, बोरीगरका व करगाडीह आदि ग्राम पंचायतों में सर्वप्रथम महिलाओं का खेलकूद का आयोजन पंचायत स्तर पर किया गया जिसमें से प्रथम, द्वितीय आने वाली महिलाओं ने पाऊवारा के आयोजन में भाग लिया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को को शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

READ MORE  प्री-मानसून की दस्तक, मैदानी इलाकों में आंधी के साथ बारिश, राज्यों में मौसम के अलग-अलग मिजाज
Share this