


दुर्ग,13 अगस्त। दुर्ग पुलिस एन्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट एवं चौकी जेवरा सिरसा की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में गांजे की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कचांदुर गौठान खार के पास एक अज्ञात माल वाहक वहन से 113 किलो गांजा जिसकी कीमत 11 लाख रूपये आंकी गई है, को जब्त किया है। आरोपियों ने गांजा तस्करी के लिए विशेष रूप से माल वाहक में चेंबर बना रखा था। जिसके माध्यम से उड़ीसा से गांजा लाकर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने चेंबर बने हुए एक अन्य माल वाहक वाहन को भी जब्त किया है जो कि तलाशी लेने पर खाली मिला। दोनों गाड़ियों को जब्त कर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। अज्ञात वाहन मालिकों की तलाश की जा रही है।


जिलें में हो रहे नशे के कारोबार की चैन मुक्ति हेतु पुलिस अथीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा गंभीरता से लेते हुए नशे के कारोबारियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 27 जुलाई को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्रांतर्गत भटगांव निवासी संतोष द्वारा ओडिशा से बहुत भारी मात्रा में गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई की जा रही है। उसके द्वारा दो माल वाहक (टाटा डीआई207) में चेम्बर बनाकर गांजा लाकर सप्लाई हो रही हैं। सूचना पर एसीसीयू टीम द्वारा लगातार निगाह रखी जा रही थी एवं मुखबीरों को भी सतर्क किया गया था कि मुखबीर द्वारा पता चला कि एक वाहन ओडिशा गांजा लेने गई थी और गांजा लेकर आ गई है जिसे एसीसीयू टीम द्वारा लगातार चौंकी जेवरा सिरसा के आस- पास के गांव भटगांव, करंजा भिलाई, रवेलीडीह, समोदा, अरसनारा में लगातार टीम पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान पता चला कि आरोपियों द्वारा जेवरा सिरसा धमधा मार्ग पर गांजा खपाने का प्रयत्न कर रहे हैं कि सूचना पर एसीसीयू एवं चौकी की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित क्षेत्र में निगरानी रखते हुए घेराबंदी की गई थी। 13 अगस्त को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुऊ कि कचांदुर गौठान खार के पास एक माल वाहक सफेद कलर का झाड़ी के पास छुपाकर खड़ा किया गया है, तब टीम द्वारा बताये गए स्थान पर पहुंच कर देखा तो एक मालवाहक सफेद कलर का खडा था। जिसका वारिसान आस पास नहीं मिला न ही किसी को उक्त वाहन के संबंध में जानकारी होना बताये। तब संदेह हुआ कि उक्त वाहन सीजी – 04 जे. 4787 का बारीकी से निरीक्षण करने पर वाहन के ट्राली के नीचे चेंबर बना हुआ मिला। जिसके अंदर 104 (एक सौ चार) पैकेट गांजा तौलने पर 113 किलो ( एक सौ तेरह किलो) गांजा कुल किमती 11,25,000 /रू. लावारिस हालत में प्राप्त हुआ। धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर वाहन एवं गांजा को जब्त किया गया। कचांदुर गौठान से लगभग एक किमी दूरी पर दूसरा वाहन जो उसी कम्पनी का मालवाहक था। झाड़ियों के बीच में छुपा कर खडा किया था जिसें संदेह होने पर गाडी केबिन एवं गाडी ट्राली के नीचे शटर वाला केबिन बना कर रखा था किन्तु उस जगह पर किसी प्रकार का कोई मादक वस्तु नहीं पाया गया जिसे धारा 106 बीएनएस में लावारिस हालत में जब्त कर असल वारिसान एवं मादक पदार्थ के संबंध में पतासाजी की जा रही है।
