दुर्ग के प्रतिष्ठित खाद्य प्रतिष्ठानों एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण

Share this

रक्षाबंधन पूर्व खाद्य विभाग की कार्रवाई 

दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला दुर्ग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अगस्त माह में त्यौहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों एवं मिठाई दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में रक्षाबंधन पूर्व संदेह के आधार पर मेसर्स तृप्ति मिठाई दुर्ग से बूंदी लड्डू एवं गुलाब जामुन, जलाराम मिष्ठान भंडार दुर्ग से सुपर पेड़ा, जलाराम स्वीट्स कैलाश नगर भिलाई से खोवा, संगम स्वीट्स स्मृति नगर भिलाई से मिनी पेड़ा, न्यू सम्राट मिष्ठान भंडार उतई से छेना टोस्ट, खेदामारा से बेसन लड्डू, सुमन स्वीट्स एवं डेली नीड्स धमधा से पेड़ा एवं सौंठ लड्डू का नमूना लिया गया। संग्रहित मिठाई को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग के निरीक्षकों ने यादव मिष्ठान एवं भोजनालय जामगांव आर का भी निरीक्षण किया। फर्म में पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, जल परीक्षण रिपोर्ट, फास्टेक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट आदि मौके पर नहीं पाए गए। न्यू सम्राट मिष्ठान भंडार में भी यही स्थिति रही। मौके पर ही दोनों फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। इसी क्रम में इंदौर सेव भंडार सिकोलाभाटा दुर्ग पर खारी अमानक पाए जाने पर 35 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ सरकार का बजट : 1.72 लाख करोड़, ‘संकल्प’ थीम के साथ पेश, मुख्य घोषणाएं एक नजर में