भिलाई राउंड टेबल 243 ने ढौर में 8 कक्षाओं का निर्माण कर किया हस्तांतरण 

Share this

1.5 करोड़ से अब तक कराया है क‌ई स्कूलों में 30 क्लास रूम का निर्माण 

दुर्ग। भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में ग्राम ढौर दुर्ग स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 8 कक्षाओं का निर्माण कराया है। साथ ही स्कूल में इस बार वर्षा जल संचयन एवं जल बचत प्रबंधन भी राउंड टेबल द्वारा किया गया है। शाला का हस्तांतरण क्लब के सभी सदस्यों और उनके परिवारों के बीच रविवार को किया गया। इस मौके पर राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रेसीडेंट चेतन देव सिंह भी मौजूद थे। मंच का संचालन भिलाई राउंड टेबल के वरिष्ठ प्रतीक पितलिया द्वारा किया गया। इन कक्षाओ के निर्माण से छात्रों को असुविधा नहीं होगी और पढ़ने हेतु एक अनुकूल वातावरण भी बनेगा। इससे पहले भी भिलाई राउंड टेबल द्वारा बिरेभाट , कोडिया, समोदा, कोसा नगर, बापू नगर, बासीन तथा नंदकट्ठी में स्कूली कक्षाओ का निर्माण कराया गया है। भिलाई राउंड टेबल पिछले 10 सालों से निष्पक्ष इन कक्षाओ का निर्माण कर रहा है। अभी तक कुल 30 कक्षाओं का निर्माण दुर्ग-भिलाई की विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है। इसके अलावा भिलाई राउंड टेबल द्वारा टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण भी विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है। भिलाई राउंड टेबल स्कूली बच्चों से जुड़ी ज़रूरत की चीजो का भी हमेशा से योगदान करता आया है। कभी खाना खाने के बर्तन, तो कभी बच्चों के जूते और मफलर तो कभी किसी स्कूल में वाटर फिल्टर विभिन्न कार्यो मैं हमेशा भिलाई राउंड टेबल का योगदान रहा है। गौरतलब है कि भिलाई राउंड टेबल 243 में भिलाई – दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद तथा समाजसेवी प्रमुख रूप से जुड़े हुए हैं। भिलाई राउंड टेबल द्वारा अब तक विभिन्न स्कूलों में 1.5 करोड़ की लागत से 30 क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है। भिलाई राउंड टेबल, राउंड टेबल इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है।

Share this
READ MORE  Big Breaking : वेदांता पावर प्लांट हादसा: 20 मजदूरों की मौत पर बड़ी कार्रवाई, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 पर FIR