प्रतिभाशाली बच्चे हुए सम्मानित, रंगारंग प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध 

Share this

० ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल और महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय का संयुक्त वार्षिक उत्सव

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल पांच रास्ता सुपेला और महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय कोसा नगर का सयुंक्त वार्षिक उत्सव, महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में दोनों विद्यालय में पढने वाले बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मनमोहक प्रस्तुति से पालकों और अतिथियों का मन मोह लिया। वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए निदेशक डॉ. नीलकमल सोनी ने बताया कि वर्ष 1994-95 से ये दोनों विद्यालय श्रमिक बहुल क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ उनमें संस्कार, समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए अपनी समर्पण का भी बोध कराता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मुख्य अतिथि गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्ले ने इन बच्चों के साथ अपनी पुरानी यादों को साझा करते कहा कि बच्चों की हरसंभव मदद के लिए उनका संस्थान हमेशा साथ रहेगा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सुपेला की प्राचार्या सुनीता लक्ष्मी टिपले ने महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा महिला शिक्षा में किए गए कार्यों को याद दिलाते हुए ऐसे ही महान बनने के लिए बच्चों को अपना आशीष वचन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय खंडेलवाल ने कहा कि दोनों विद्यालय जिस प्रकार श्रमिक बहुल क्षेत्र में शिक्षा का योगदान दे रहे है, वास्तव में ऐसे विद्यालय से ही हीरे निकल कर अपने परिवार और राष्ट्र की गरिमा बढ़ाते हैं। आयोजन में विशिष्ट अथिति शारदा गुप्ता, सुनील पिल्ले, विनोद उपाध्याय, निशु पाण्डेय, भास्कर तिवारी, श्री डोमने और अरुण साहू ने भी अपनी बात रखी। आभार प्रदर्शन प्राचार्य बीआर साहू ने किया।

READ MORE  कोरबा में भाजपा नेता की हत्या, कार सवार तीन बदमाशों ने धारदार हथियार से किए कई वार
Share this