आबकारी भवन के तृतीय तल में लगी आग, जाँच के लिए समिति गठित

Share this

रायपुर। लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच के लिए पाँच सदस्यीय जाँच समिति गठित की गई है। कमेटी सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट को सचिव आबकारी को प्रस्तुत किया जायेगा। आग लगने के मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी पीएस एल्मा ने तत्काल एक्शन लेते हुए जाँच समिति गठित करने का फैसला लिया। इस समिति के अध्यक्ष जीएमडी एसएमसीएल होंगे। समिति में लेखाधिकारी सीएसएमसीएल, एसडीओ सीएसपीडीसीएल ,एसडीओ एंड एम पीडब्ल्यूडी और नोडल सीए सीएसएमसीएल भी सदस्य के तौर पर रहेंगे।

सीएसएमसीएल के महाप्रबंधक ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि सात फ़रवरी को शाम लगभग 8.30 बजे लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कार्यालय में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस जल गया है। दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी फाइलें लोहे की आलमारी में सुरक्षित हैं।

Share this
READ MORE  जेल में बंद सौम्या चौरसिया की 50 से अधिक संपत्ति अटैच, ED ने भिलाई स्थित घर में किया नोटिस चस्पा