सुकमा कलेक्टर बनाए गए भिलाई निगम कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। कलेक्‍टर्स कांफ्रेंस के दौरान प्राथमिकता वाली योजनाओं में बस्‍तर जिले का प्रदर्शन बेहद खराब पाए जाने के चलते राज्य सरकार ने बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. को शनिवार को हटा दिया। उनकी जगह सुकमा के कलेक्टर हरीश एस बस्तर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। बस्‍तर से हटाए गए दयाराम को राज्‍य कौशल विकास अभिकरण का सीईओ बनाया गया है। वहीं, देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा का नया कलेक्‍टर बनाया गया है। ध्रुव अभी भिलाई नगर निगम के आयुक्‍त हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर कांफ्रेंस में बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. के परफॉर्मेंस को लेकर टिप्पणी की थी, तभी से लग रहा था कि बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम पर गाज गिरनी तय है। दयाराम को हटाए जाने का फैसला शनिवार को छुट्टी के दिन हो गया। दयाराम की बस्तर में पोस्टिंग कलेक्टर के तौर पर कांग्रेस शासनकाल में हुई थी।

Share this
READ MORE  चंप‌ई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल; अमित शाह से मुलाकात के बाद बनी बात