सुपारी किलिंग: पति की हत्या कराने पत्नी ने दी 4 लाख की सुपारी, प्रेमी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बिलासपुर। तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी को मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढेंका बाइपास रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। वरिष्ठ अधिकारियों को के निर्देश पर सूचना तस्दीक करने हेतु मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई। घटनास्थल पर अज्ञात आरोपी द्वारा अज्ञात पुरुष मृतक उम्र करीबन 25 से 30 साल की किसी चीज से मारकर हत्या करना पाया गया। प्रथम दृष्टया धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पाए जाने से मौके पर ही बिना नंबरी अपराध दर्ज किया गया और अज्ञात मृतक की पहचान हेतु सरहदी जिलो में मृतक की फोटो ले जाकर पहचान कराई गई। मृतक के ससुराल वालों के द्वारा मृतक की पहचान देवेंद्र बनर्जी पिता संतोष बनर्जी उम्र 37 साल पता दुलदुला थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा के रूप में की गई। प्रकरण में संदेह के आधार पर आरोपी दीपक महिलेश्वर, कमल महिलेश्वर, अनिल रजक, विक्की लहरें सभी निवासी डिहुपारा सिमगा से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक की पत्नी नैना उर्फ अंजलि घृतलहरें को मृतक काफी परेशान करता, मारपीट करता था। उससे तंग आकर महिला ने प्रेमी दीपक महिलेश्वर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बनाई। चार लाख रुपए की सुपारी देने की बात कहकर दीपक महिलेश्वर के बोलने पर उसके दोस्त विक्की लहरे,अनिल रजक तथा दीपक के भाई कमल महिलेश्वर के साथ मिलकर आपरेशन में प्रयुक्त होने वाले सर्जिकल ब्लेड(scalpel) से मृतक के गले में वारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल को जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। सभी आरोपी डिहुपारा वार्ड नंबर 5 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा के हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ट्रक में खुफिया चैंबर बनाकर गांजा की तस्करी , 50 लाख कीमती गांजा के साथ दो गिरफ्तार