कांग्रेस की जांच समितियां, कवर्धा हत्याकांड और जादू-टोने के शक में 5 लोगों की हत्या मामले में करेगी जांच 

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंटा में जादू-टोने के शक में 5 लोगों की निर्मम हत्या और कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हुए हत्याकांड ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने दो अलग-अलग 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति के सदस्यों को इन घटनाओं की तह तक जाने और रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच समिति का गठन पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया है।

जादू-टोने के शक में हुए हत्या में जांच समिति का गठन

कोंटा में जादू-टोने के शक में 5 लोगों की निर्मम हत्या के मामले में कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में विधायक लखेश्वर बघेल, कवासी लखमा, विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पीसीसी सचिव दुर्गेश राय और सुकमा जिलाध्यक्ष महेश्वरी बघेल को शामिल किया गया है।

कवर्धा हत्याकांड में बनाई 6 सदस्यीय जांच समिति

कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हुए हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने एक 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में विधायक दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, इंद्रशाह मंडावी, यशोदा वर्मा, संदीप साहू और कवर्धा जिलाध्यक्ष होरी राम साहू शामिल हैं। समिति घटना की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को सौंपेगी।

Share this
READ MORE  सरकार ओबीसी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय, प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही होगी तय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय