भिलाई – रिसाली में 29 और 30 को दो दिन नल से नहीं आएगा पानी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। भिलाई और रिसाली नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति किए जाने वाले पाइप लाइन में लीकेज संधारण किया जाएगा। जिसके कारण भिलाई एवं रिसाली क्षेत्र में जलआपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि नगर निगम भिलाई के जलशोधन संयंत्र में शिवनाथ नदी से राॅ-वाटर आता है। राॅ-वाटर पाइन लाइन में पटेल चौक दुर्ग के समीप बीएसएनएल आफिस के सामने लीकेज हो गया है। जिससे पानी का लगातार लीकेज जारी है। इस लीकेज का संधारण 28 सितम्बर को किया जाना है तथा लीकेज संधारण का कार्य 29 सितम्बर देर रात पूर्ण होने की संभावना है। लीकेज संधारण हेतु शट-डाउन लेने के चलते 29 एवं 30 सितम्बर, दो दिन नगर निगम भिलाई एवं नगर निगम रिसाली में जलप्रदाय पूर्णतः प्रभावित रहेगा। लीकेज संधारण का कार्य पूर्ण होने पर पूर्व की भांति पेयजल की आपूर्ति चालू कर दी जायेगी। यह जानकारी भिलाई निगम द्वारा दी गई है।

Share this
READ MORE  दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के क‌ई जिलों में लू का अलर्ट