कामधेनु विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारियों के खेलों का समापन     

Share this

कामधेनु विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारियों के खेलों का समापन

 

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ.आरआरबी.सिंह के मार्गदर्शन एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.नीलू गुप्ता की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के विभिन्न इकाइयों में कार्यरत शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक अधिकारियों, कर्मचारियों के मध्य 9 से 24 सितंबर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रमुख रूप से टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज एवं बैडमिंटन खेला गया। मुख्य अतिथि डॉ.आरआरबी.सिंह द्वारा टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज एवं बैडमिंटन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है।अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नीलू गुप्ता ने प्रतिभागियों को खेल भाव से खेलने हेतु प्रेरित किया। टेबल टेनिस शैक्षणिक अधिकारी पुरुष में डॉ. राजू शारदा, टेबल टेनिस महिला में डॉ.सोनाली पृष्टि, टेबल टेनिस कर्मचारी पुरुष में डॉ. देबाशीष मजूमदार, कैरम प्रतियोगिता शैक्षणिक अधिकारी पुरुष में डॉ.रोशन लाल साहू, कैरम प्रतियोगिता शैक्षणिक महिला में डॉ. वंदना भगत, कैरम प्रतियोगिता कर्मचारी पुरुष में ज्योतिराम खरे, शतरंज प्रतियोगिता शैक्षणिक अधिकारी पुरुष में डॉ.उमेश कुमार पटेल, शतरंज प्रतियोगिता महिला में अर्चना खोब्रागढ़े, शतरंज प्रतियोगिता कर्मचारी में रितेश धीर, बैडमिंटन प्रतियोगिता शैक्षणिक अधिकारी में डॉ.युगल किशोर नायक, बैडमिंटन प्रतियोगिता महिला में डॉ.मंजू राय तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता कर्मचारी में दीपक सिंह प्रथम रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.आर.के.सोनवणे, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. संजय शाक्य, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ.जीके.दत्ता, वित्त अधिकारी सुश्री ममता अवस्थी, उपकुलसचिव डॉ.एमके.गेंदले, कुलपति के निज सहायक संजीव जैन, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, क्रीडा अधिकारी एवं कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं बरतसिंह दीवान तथा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

READ MORE  हाईकोर्ट ने राज्य की बदहाल सड़कों पर की सख्त टिप्पणी, शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब
Share this