सांसद मोहन मंडावी ने बच्चों को किया प्रेरित; एग्जाम में स्ट्रेस फ्री रहने के दिए टिप्स | Organizing ‘Pariksha Pe Charcha’ in Balod, MP Mohan Mandavi inspired the children; Tips to stay stress free in exam

Share this

बालोद6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बालोद शहर के सरस्वती शिशु मंदिर सभाकक्ष में केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मोहन मंडावी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ये स्वर्णिम युग है। अब परीक्षा को बोझ मानने का समय नहीं है, बल्कि बेहतरीन ढंग से परीक्षा में शामिल होने का समय है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में बालोद शहर के 6 विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बच्चों ने यहां पर संगीतमय कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इसके साथ ही चित्रकला सहित विभिन्न आयोजन किए गए।

सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि यहां पर अर्जुन की एकाग्रता से हम सब को सीखना चाहिए। वे केवल एक लक्ष्य रखकर आगे बढ़े, तब उन्हें सफलता हासिल हुई। सांसद मोहन मंडावी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ आयोजन के दौरान कहा कि हम अक्सर ‘ध्यान’ और एकाग्रता को ऋषि-मुनि से जोड़ते हैं। हम सभी को अपने दैनिक जीवन में इसकी आवश्यकता है। यह हमें इस समय मौजूद रहना और काम पर ध्यान केंद्रित करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को कभी-कभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में ध्यान और एकाग्रता ही सही फैसला लेने में मदद करती है।

सांसद मोहन मंडावी बच्चों से मिले।

सांसद मोहन मंडावी बच्चों से मिले।

आत्मविश्वास को महसूस करें छात्र

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आप सब के साथ हैं। हम उस जमाने के छात्र थे, जब कोई परीक्षा के बारे में बताने वाला नहीं था, लेकिन अब खुद प्रधानमंत्री जी आप सब के साथ चर्चा करने जा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप सभी अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। माता-पिता कभी-कभी अपने बच्चों की ताकत और रुचियों को पहचानने में विफल हो जाते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि हर बच्चे में कुछ ऐसा असाधारण होता है, जिससे वो बहुत आगे जा सकता है। कृष्णकांत पवार ने कहा कि छात्रों को अपने दोस्तों के साथ कक्षा में जो कुछ भी सीखा है, उसे दोहराने की आदत विकसित करनी चाहिए। इससे उन्हें एक साथ ज्ञान को अवशोषित करने में मदद मिलेगी।

बालोद में परीक्षा पे चर्चा का आयोजन।

बालोद में परीक्षा पे चर्चा का आयोजन।

2018 से हो रही है ‘परीक्षा पे चर्चा’

जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 16 फरवरी 2018 में की गई थी। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद करते हैं। उन्‍होंने ही ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम शुरू कराया। 2018 से हर साल में पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। इसमें विद्यार्थियों को स्कूली परीक्षा के अलावा असल जिंदगी की परीक्षा के बारे में भी प्रेरित किया जाता है। इस बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन 27 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

सांसद मोहन मंडावी प्राइज बांटते हुए।

सांसद मोहन मंडावी प्राइज बांटते हुए।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में सांसद मोहन मंडावी के साथ जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार परीक्षा आयोजन समिति जिला संयोजक जगदीश देशमुख जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू, कमलेश सोनी तोमन साहू, अश्वन बारले, बीआर बेलसर, चंदन सिंह सिन्हा, नरेंद्र साहू, एलडी साहू, सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  रितेश देशमुख, सोहेल, आफताब, शरद केलकर सहित भोजपुरी, बंगाल, पंजाब और साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स पहुंचे रायपुर