


कार में मिले 2 करोड़ साढ़े 27 लाख नगद, चिल्फी पुलिस की कार्यवाही, रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के लिए बता रहे
कवर्धा। थाना चिल्पी टीम द्वारा आबकारी चेकपोस्ट के पास संदिग्ध वाहनों का लगातार सघन चेकिंग किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान शुक्रवार को प्रातः करीब 9.30 बजे मण्डला तरफ से एक नीले रंग की मारुजि एस क्रास कार क्रमांक एमपी-51, सीए-9891 आयी जिसे रोकने पर उसमें 3 लोग बैठे थे। जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. गगन जैन पिता स्व. गिरीश जैन उम्र 33 साल वार्ड- 8 श्रीराम वार्ड मण्डला जिला – मण्डला म.प्र. 2. अमन जैन पिता स्व. गिरीश जैन उम्र 30 साल सा. वार्ड – 8 श्रीराम वार्ड मण्डला म.प्र., 3. नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर उम्र 25 साल हेजा नगर थाना महराजपुर जिला मण्डला म.प्र., बताये वाहन को चेक करने पर पीछे कार की डिग्गी में अलग-अलग थैलियों में 500-500 रूपये के गड्डी भारी मात्रा में नगदी रकम मिला। उक्त वाहन क्रमांक एमपी-51, सीए-9891 एवं वाहन में बैठे 3 व्यक्तियों को थाना परिसर लाकर उक्त वाहन में रखे नोटों से भरे थैलियों को निकालकर नोट गिनने वाले मशीन मंगवाकर नोटों का गिनती किया गया। गिनती करने पर 500-500 रूपये के 455 गड्डियाँ प्रत्येक गड्डी में 500 रू. के 100 नग नोट प्रत्येक गड्डी में 50 हजार रू. की राशि है। जुमला नोट की संख्या 45,500 हजार नग नोट जुमला राशि कुल 2,27,50000 / रूपये ( अक्षरी दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रूपये) एवं एस काम कार क्रमांक एमपी-51, सीए-9891 कीमती 400000 रू. कुल जुमला 2,31,50,000 रू. को जब्त किया गया। संदेहियों से उक्त रकम के संबंध मे पूछताछ करने पर रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर ले जाना बताये एवं जब्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर थाना चिल्फी में उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को सूचना दिया गया है।
उक्त प्रकरण में चिल्फी थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर हमराह उप निरी. राजेश्वर सिंह ठाकुर, आर. क्रमांक जितेन्द्र चंद्रवंशी, अमन वाहने, आशु तिवारी, पंकज यादव, संतोष साहू, अजय चंद्रवंशी, पप्पु पनागर, सुभाष चंद्र सोनकर का योगदान रहा है।

