


दुर्ग के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र तिवारी का निधन
दुर्ग। बोरसी वार्ड क्रमांक 52 गैलेक्सी हाइट्स के पास शीतला नगर निवासी एवं दैनिक समाचार पत्र सुबह का प्रहरी के संपादक रविंद्र तिवारी ( 58 वर्ष ) का आज रविवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में किया गया। वे प्रिया, रिया, कोमल, आकांक्षा व टिया तिवारी के पिताजी थे। स्व. श्री तिवारी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर दुर्ग प्रेस क्लब के समस्त सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

