


मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार
रायपुर। कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुराना खर्वे निवासी चंदराम यादव ( 42) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके पुत्र को मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर आरोपी दीपराज गायकवाड़ (33) एवं राज गायकवाड़ (36) निवासी ओम सोसायटी सुन्दर नगर, पुरानी बस्ती रायपुर द्वारा 16 जून 2023 से 14 फरवरी 2024 के मध्य ग्राम पुराना खर्वे में अलग-अलग किस्तों में कुल 40 लाख रुपए लिया गया, लेकिन मेडिकल कालेज में प्रवेश नहीं दिलाया और न ही अब पैसे वापस कर रहे हैं। रिपोर्ट पर थाना कसडोल में धारा 420 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को आज रायपुर से हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गयी जिसमें दोनों आरोपियों द्वारा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर प्रार्थी से 40 लाख रुपए की रकम अलग-अलग किस्तों में लेकर ठगी करना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
