Big Breaking : रायपुर दक्षिण उपचुनाव के उम्मीदवार का सस्पेंस ख़त्म, बीजेपी ने सुनील सोनी को दिया टिकट

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

Big Breaking : रायपुर दक्षिण उपचुनाव के उम्मीदवार का सस्पेंस ख़त्म, बीजेपी ने सुनील सोनी को दिया टिकट

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बीजेपी से प्रत्याशी के नाम का सस्पेंस आज ख़त्म हुआ। एक तरफ जहां बीजेपी ने आज झारखंड में अपने 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं रायपुर दक्षिण से उपचुनाव के लिए सुनील सोनी का नाम तय कर दिया है। यानि भाजपा ने सुनील सोनी को​ टिकट ​दे दिया है।

बता दें सुनील सोनी पहले भी रायपुर के सांसद रहे हैं। अब वह विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। जहां अब उपचुनाव होना है। सुनील सोनी रायपुर के सांसद और महापौर रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण से सुनील सोनी को टिकट दिया गया है।

वहीं मध्यप्रदेश के विजयपुर से रामनिवास रावत और मध्यप्रदेश के बुधनी से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है। बुधनी की सीट पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी।

Share this
READ MORE  कोयला घोटाला : निलंबित IAS रानू दिल्ली, सौम्या बैंगलुरु और समीर कानपुर से पेशी में आए, ACB-EOW की विशेष कोर्ट में हुई सुनवाई