निगम की सख्ती का असर नहीं, कृषि भूमि पर काट रहे प्लाट,141 जमीनों की रजिस्ट्री पर लगेगी रोक | Corporation’s strictness has no effect, plots being cut on agricultural land, registry of 141 lands will be banned

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
141 जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने आयुक्त ने लिखा पत्र। - Dainik Bhaskar

141 जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने आयुक्त ने लिखा पत्र।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बिलासपुर में शहर से लगे कृषि और गैर आवासीय जमीनों को प्लाट काटकर अवैध रूप से बेचने का खेल नहीं थम रहा है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और नगर निगम से अनुमति के बिना ही भू-माफिया लोगों को प्लाट बेच रहे हैं। हालांकि, नगर निगम इन भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रहा है। लेकिन, सकरी, घुरू, अमेरी में अवैध प्लाटिंग बेखौफ चल रहा है। ऐसे में नगर निगम कमिश्नर ने 141 जमीनों की रजिस्ट्री रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी है और उपपंजीयक को पत्र लिखा है।

नगर पालिक निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगम के भवन शाखा और अतिक्रमण दस्ता पिछले कुछ दिनों से अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा भी कर रहा है। बावजूद इसके शहर के आउटर में कृषि और गैर आवासीय जमीनों को प्लाट काटकर भू-माफिया बेच रहे हैं। सरकंडा के मोपका, चिल्हाटी से लेकर बिजौर, बिरकोना, खमतराई, बहतराई के साथ ही सकरी, घुरू, अमेरी, तिफरा और सिरगिट्‌टी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग बेखौफ चल रहा है।

किसानों से एग्रीमेंट कर बेच रहे जमीन
दरअसल, शहर के भू-माफिया अपनी पहचान छिपाने के लिए किसानों की जमीन का पहले एग्रीमेंट करते हैं। इसके बाद प्लाट काटकर उसे अपने एजेंटों के माध्यम से लोगों को बेचते हैं। ऐसे भू-माफिया लोगों को नाली-बिजली और ट्रांसफार्मर लगाकर कॉलोनी बनाने का झांसा देकर जमीन बेच रहे हैं। नगर निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से अनुमति के बिना ही खेत को प्लाट बनाकर रोड बनाकर बिजली खंभा लगा दिया गया है। उनके झांसे में आकर लोग जमीन भी खरीद रहे हैं।

अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ निगम का अभियान।

अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ निगम का अभियान।

घुरू में चलाया था अभियान
नगर निगम के भवन शाखा और अतिक्रमण दस्ते ने बीते दिनों घुरू मे खसरा नंबर 184/3 केसर बाई के दो एकड़ जमीन में कार्रवाई करते हुए प्लाट में बने घर और सड़क को तोड़ा दिया था। इसी तरह घुरू में ही सिद्धिविनायक इंफ्राबिल्ड के नाम से अंकुर चाहिल,उमा तावड़कर द्वारा खसरा नंबर 284/3, 291/3,291/4 लगभग 53 डिसमिल में किए जा रहे अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई थी। घुरू में ही दीपक अग्रवाल द्वारा 38 डिसमिल जमीन पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की गई थी।

शहर की 141 जमीनों की रजिस्ट्री पर लगेगी रोक
नगर निगम आयुक्त दुदावत ने शहर में बेतरतीब तरीके से बिना अनुमति के किए जा रहे अवैध प्लाटिंग पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने शहर की ऐसे 141 जमीनों को चिन्हाकित भी किया और उनकी रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए उप पंजीयक को पत्र लिखा गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  छुई खदान हादसे की जांच करने पहुंची भाजपा की 5 सदस्यीय टीम, केदार बोले- सरकार के संरक्षण में हो रहा था अवैध खनन | BJP's 5-member team reached to investigate Chui mine accident, Kedar said - Illegal mining was happening under the protection of the government