जशपुर के नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास ने किया पदभार ग्रहण

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जशपुर के नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास ने किया पदभार ग्रहण

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जशपुरनगर। जशपुर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर आईएएस रोहित व्यास ने आज जिला कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। श्री व्यास जिले के 20वें कलेक्टर होंगे।

 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर व्यास 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। श्री व्यास ने 28 अगस्त 2017 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग के बाद उनकी फील्ड पोस्टिंग के लिए राजनांदगांव में सहायक कलेक्टर के तौर पर नियुक्ति हुई। फिर 3 महीने तक भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय में अवर सचिव रहे। वहां से वापस जशपुर जिले के बगीचा में एसडीएम, बगीचा के बाद मुंगेली और बस्तर के जिला पंचायत में सीईओ, बस्तर के बाद दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम आयुक्त, दुर्ग जिले के अपर कलेक्टर भी रहे। फिर सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं।

यहां जिले में पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने नए कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की।

Share this
READ MORE  सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास के छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर NACHA की धूम