


रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत
रायपुर। सेंट्रल जेल के बाहर अज्ञात युवकों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या की कोशिश की है। वहीं घायल य़ुवक को मेकहारा अस्पताल में भर्ती करया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर साहिल खान नाम के युवक पर पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात युवकों ने गोली चला दी। आरोपियों ने घटना को अंजाम देते हुए दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद साहिल खान को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक करीबन एक साल पहले से मौदहापारा के युवकों के साथ साहिल का विवाद चल रहा था। साहिल जेल बंद रिश्तेदारों से मिलने आया था। उसके साथ और भी लोग थे। उसके बाहर आते ही बाइक पर आए तीन युवकों ने फायर कर दिया। गोली उसके गले में लगी है। पुराने विवाद के चलते गोलीकांड की घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। क्राइम ब्रांच और गंज पुलिस तलाश ने जुटी हुई है।
