आंबेडकर अस्पताल के तीसरी मंजिल पर हड्डी विभाग में लगी आग, ओटी में चल रहा था ऑपरेशन, खिड़की काटकर निकले मरीज और डॉक्टर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के तीसरी मंजिल में आग लगने से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुुंची है। हड्डी रोग विभाग के ओटी में आग लगी है। इस दौरान ऑपरेशन चल रहा था। खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया। आग लगने के कारण धुएं से ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर बेहोश हो गए। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने जुटी है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी, कर्मचारी, तहसीलदार और जोन कमिश्नर सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे हैं।

 

Share this
READ MORE  IAS एलेक्स पॉल के अपहरण में शामिल माओवादी सहित 23 ने किया सरेंडर, इन पर था 1.18 करोड़ का इनाम