SBI कियोस्क सेंटर संचालक पर चलाई गोली, बचाने आई दादी की गोली लगने से मौत 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जशपुर। थाना कांसाबेल अंतर्गत बट‌ईकेला में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक पर फायरिंग हुई। बचाव में आई दादी को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना मंगलवार को सुबह 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार दो युवक कियोस्क सेंटर में आए और पैसे मांगने लगे। भीड़ होने के कारण कियोस्क संचालक के बगल दुकान में पानी बॉटल और चॉकलेट लिए।थोड़ी देर आसपास का माहौल देखकर वे फिर कियोस्क के अंदर घुसे। उन्होंने संचालक सँचू गुप्ता पर पिस्तौल तान दिया और पैसे मांगने लगे। अचानक हुई घटना को मजाक समझकर सँचू ने उनके हाथ को हटाया इतने में वे आक्रामक हो गए और दुकान की ओर आ गए। सँचू पर हमला कर उसे घायल किए और जान से मारने की धमकी देने लगे।संचालक की दादी उर्मिला बाई (60) यह सुनकर मौके पर पहुंची और युवकों से संघर्ष करने लगी उनमें से एक युवक ने दादी पर गोली चला दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया। घायल का कांसाबेल अस्पताल में उपचार कराया गया। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय, विजय सिंह राजपूत घटनास्थल पर मौजूद हैं। जिले में नाकेबंदी कराई गई है। सघन सर्चिंग करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Share this
READ MORE  विश्वविजेता भारतीय महिला टीम की फिजियोथैरेपिस्ट, छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा को राज्य सरकार देगी 10 लाख