राज्योत्सव की तैयारी के दौरान बैनर लगाते समय शिक्षक की करंट लगने से मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सारंगढ़। राज्योत्सव के लिए खेलभाटा स्टेडियम में चल रही तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बैनर लगाते समय करंट की चपेट में आने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, खेलभाटा स्टेडियम में राज्योत्सव के आयोजन की तैयारी चल रही थी। समस्त शासकीय विभागों की स्थल पर चल रही तैयारियों के बीच शिक्षा विभाग का बैनर लगाते समय शिक्षक भगत राम पटेल करंट की चपेट में आ गये, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना के तत्काल बाद शिक्षक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जाँच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। 52 वर्षीय सरकारी शिक्षक भगत राम पटेल भेड़वन में संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया।

Share this
READ MORE  चक्रधर समारोह 2024 : चक्रधर समारोह में अभिनेत्री हेमा मालिनी समेत 7 पद्मश्री विभूतियां करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन