दुर्ग जिला सहित छत्तीसगढ़ में कल से धान खरीदी, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने लिया तैयारियों का जायजा 

Share this

दुर्ग जिला सहित छत्तीसगढ़ में कल से धान खरीदी, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने लिया तैयारियों का जायजा

० 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी

दुर्ग। जिले के किसानों का धान बेचने का इंतजार अब खत्म हुआ। वे अपने धान को बेचने कल 14 नवंबर से उपार्जन केन्द्रों में पहुंचेंगे। जिले में शासन के दिशा-निर्देश अनुरूप धान खरीदी की पूरी तैयारी कर ली गई है। 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत 1,14,651 किसानों से अनुमानित 6,48,484 टन धान का उपार्जन किया जाएगा। विगत वर्ष 1,05,778 किसानों से 5,87,369 टन धान उपार्जन किया गया था।

 

उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी 14 नवम्बर से 31 जनवरी 2025 तक समर्थन मूल्य पर की जाएगी। धान पतला के लिए 2320, धान मोटा 2300 एवं धान सरना 2300 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित है। पहले दिन 14 नवम्बर को जिले के 88 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुआत होगी। उक्त केन्द्रों में टोकन प्राप्त 1206 किसानों से 60 हजार क्विंटल धान की खरीदी होगी। धान खरीदी शुरू होने से पहले कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने केंद्रों पर तैयारियों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

Share this
READ MORE  धनवार बार्डर पर करोड़ों का डोडा चूरा जब्त, पुलिस को देख ट्रक चालक मौके से फरार