नारायण चंदेल का पुतला जलाया, पुलिस से झूमाझटकी, जमकर हुई नारेबाजी | Janjgir News: Rape case on Leader of Opposition’s son, uproar by Congressmen

Share this

जांजगीर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। - Dainik Bhaskar

बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर रेप का केस दर्ज होने के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को जांजगीरप जिले में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है और नेता प्रतिक्ष का पुतला जलाया है। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई है।

कचहरी चौक में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता जमा हुए थे। इसके बाद सभी ने मिलाकर चंदेल का पुतला फूंका। वहीं पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर कांग्रेसी नहीं माने और जमकर नारेबाजी की गई। फिर कांग्रेसी पुलिस से ही भिड़ गए थे। इसके बाद कांग्रेसियों ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा नेता के पुत्र ही दुष्कर्म कर रहे हैं।

2 दिन पहले पलाश चंदेल पर एक आदिवासी युवती ने रेप का केस दर्ज कराया था। युवती ने रायपुर के महिला थाने में शिकायत की है कि उसके साथ जांजगीर चांपा निवासी पलाश चंदेल पिता नारायण चंदेल नाम के युवक ने रेप किया है और जब वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात भी कराया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पलाश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

शिकायत करने वाली युवती ने सरकारी नौकरी करती है। उसने बताया कि 2018 में फेसबुक के माध्यम से पलाश चंदेल उसके संपर्क में आया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पलाश ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था और शादी करने के नाम पर लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी को ये भी मालूम था कि, पीड़िता आदिवासी वर्ग से है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गैंगरीन होने पर घर से निकाला, अंतिम संस्कार किया; बेटा बोला-इलाज करवाकर थक गया था | In Gariaband district, the sons performed the last rites of the father alive, due to gangrene, the sons took the father out of the house and made a hut near the crematorium