दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप ने जारी की पहली सूची, 11 उम्मीदवारों का ऐलान

Share this

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का उनका उद्देश्य है। बता दें कि AAP ने बीजेपी और कांग्रेस से आए तीन-तीन उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

यह पहली लिस्ट पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा है और आगे और उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस लिस्ट को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी कुछ संकेत दिए हैं।

AAP की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर,
किराड़ी से अनिल झा,
विश्वास नगर से दीपक सिंघला,
रोहतास नगर से सरिता सिंह,
लक्ष्मी नगर से BB त्यागी,
बदरपुर से राम सिंह नेता जी,
सीलमपुर से जुबैर चौधरी,
सीमापुरी से वीर सिंह धींगान,
घोंडा से गौरव शर्मा,
करावल नगर से मनोज त्यागी,
मटियाला से सोमेश शौक़ीन।

आप को बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में वो लोग भी शामिल है जो हाल ही में दूसरे दलों से आए हैं। इनमें प्रमुख नेता हैं…

ब्रह्म सिंह तंवर – जिन्होंने हाल ही में बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की।
अनिल झा – जो बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
बीबी त्यागी – जिन्होंने 5 नवंबर को बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की।
जुबेर चौधरी – जिन्होंने कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
वीर सिंह धिंगान – जिन्होंने एक हफ्ते पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की।
सोमेश शौकीन – जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

READ MORE  मुंगेली में 14 राइस मिल सील, कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पर 19 राइस मिलों के विरुद्ध कार्रवाई 

इन नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को और मजबूत किया है। पार्टी ने इन नेताओं को टिकट देकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट को और विस्तृत किया है।

Share this