एक लाख इनाम राशि वाली स्मार्ट गर्ल शतरंज प्रतियोगिता 18 दिसम्बर से राजनांदगांव में

Share this

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में आगामी 18 दिसंबर से राजनांदगांव जिला शतरंज संघ द्वारा अग्रसेन भवन में स्मार्ट गर्ल ऑल इंडिया फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
18 से 22 दिसंबर तक चलने वाली इस 5 दिवसीय फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में सिर्फ़ महिला खिलाड़ी, जिसमें कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है,भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने शुल्क के साथ 11 दिसंबर तक एंट्री स्वीकार की जाएगी। यह जानकारी दुर्ग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं कोच अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

Share this
READ MORE  लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: मां और चार बहनों का कत्ल कर वीडियो में बताया क्यों मारा ?